गढ़वा, अगस्त 31 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश ो प्रखंड के कई गांवों और टोलों की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को कीचड़मय सड़क से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण कई बार बच्चे स्कूल आने-जाने के दौरान पानी में गिर जाते हैं। इससे उनके कपड़े भीग जाते हैं और उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। कई बच्चे पानी और कीचड़ के कारण नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच पाते। ऐसे में इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से स्कूल तक आने-जाने के लिए स्थायी रास्ता बनाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की...