Garhwa News: बारिश के कारण पुल का पाया क्षतिग्रस्त, आवागमन पर असर
गढ़वा, जुलाई 3 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के बाहुकुदर गांव स्थित पुल का पाया बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बुधवार रात की है। पुल का पाया क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त पुल से होकर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। दो पहिया वाहन या साइकिल व अन्य हल्क वाहन डर के साये में उक्त पुल से होकर गुजर रहे हैं। समय रहते एहतियाती कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उक्त सड़क चिनिया और रंका प्रखंड के कई गांवों को अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ती है। उसी सड़क पर वर्षों पहले बाहुकुदर गांव के पास दुलारीदह छोटकी नाला में पुल का निर्माण कराया गया था। उक्त पुल का पाया बारिश के कारण ढह गया। पुल के पाया गिर जाने से कई गांव के लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। अनुमंडल के दुधवल, कूपा, नगाड़ी, तितही महुआ, बाराडीह, परश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.