गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष व भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रवि प्रकाश बबलू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के वरिष्ठ नेता, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके दुर्ग जिले के बोरसी स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी। मुलाकात के दौरान रवि ने विश्व प्रसिद्ध श्री राधा-कृष्ण बंशीधर मंदिर की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्हें श्री बंशीधर नगर आकर मंदिर में दर्शन-पूजन करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की भी जानकारी दी। ताम्रध्वज ने श्री बंशीधर मंदिर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अवसर मिलने पर मंदिर दर्शन के लिए आने की बात कही। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपन...