गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: कांडी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में 12 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन मद्धेशिया हलवाई समाज की ओर से किया जाएगा। समाज द्वारा इस वर्ष भी उत्साह के साथ समरोह मनाने की तैयारी की जा रही है। मद्धेशिया हलवाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद व महामंत्री राजेश कुमार ने कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना, समाज को एकजुट करना, भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा समाज के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करना है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि 12 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज के लोगों को एकजुट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।समारोह की तैयारी को लेकर स...