Garhwa News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों से मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में सात पर केस
गढ़वा, अक्टूबर 5 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रारो गांव में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच रविवार रात विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से युवक को छुड़ाकर थाना ले गई। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। बताया जाता है कि रारो निवासी राहुल ठाकुर ने अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए गढ़वा के कुछ युवकों को बुलाया था। रविवार शाम पनघटवा डैम में पार्टी मनाने के बाद राहुल समेत अन्य युवक रारो लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.