Garhwa News: बच्चों के विवाद में भिड़ीं दो महिलाएं, पत्थर से हमला कर एक को किया घायल
गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठिया गांव में मंगलवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। घटना में फरठिया गांव निवासी विनोद चौधरी की पत्नी 40 वर्षीया बरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीच-बचाव करने के दौरान उसके 10 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार को भी चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, बरती की चचेरी गोतनी रीना देवी (पति अशोक चौधरी) की 18 वर्षीया बेटी को हूर गांव निवासी सकेंद्र चौधरी (18 वर्ष) ने मोबाइल दिया था। रीना की बेटी उक्त मोबाइल बरती की 15 वर्षीया बेटी को रखने के लिए दे रही थी, लेकिन उसने मोबाइल लेने से इनकार कर दिया। उसी बात को लेकर दोनों लड़कियों के बीच नोकझोंक होने लगी। बच्चियों के बीच विवाद की जानकारी मिलने पर दोनों की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.