Garhwa News: फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या
गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर टोला निवासी रंजीत कुमार राम की 19 वर्षीया पत्नी सत्यवती देवी ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को उसी टोले में लकवा रोग से ग्रसित एक महिला की मृत्यु हो गई थी। उसके दाह संस्कार में मृतका के पति व ससुर गये हुए थे । सास खेत में काम करने गई थी। घर में अकेला पाकर उक्त महिला ने अपने ही दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसकी शादी पिछले मई माह में हुई थी । नवविवाहिता ने फांसी क्यों लगाई यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.