Garhwa News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: चिनिया। थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति गोला कोरवा का शव गांव से लगभग एक डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर थाना प्रभारी बिकु कुमार दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर पेड़ से शव को लटकाया गया है। आवेदन के आलोक में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.