Garhwa News: प्रधान जिला जज ने किया ध्वजारोहण
गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: गढ़वा। प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद ने अदालत परिसर में राष्ट्रीय तिरंगा का ध्वजारोहण किया। मौके पर पुलिस बल के द्वारा सलामी दी गई।वहीं जिला अधिवक्ता संघ में महासचिव मृत्युंजय तिवारी ने ध्वजारोहण किया। मौके पर न्यायपालिका के न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय के सहायक कर्मी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद 90 दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर संपन्न होने के उपलक्ष में विभिन्न संस्थाओं को पुरस्कृतत किया गया। प्रधान जिला जज ने बीडीएसयू फरठिया लॉ कॉलेज, एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- ओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में स्वाधीनता दिवस की धूम, फहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.