गढ़वा, जुलाई 29 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यों और जनसुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति, संचालित योजनाओं की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड में पीएम आवास की धीमी प्रगति और अस्पताल में कर्मियों की अनुपस्थिति पर एतराज जताते हुए शोकॉज करने और प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। वहीं एसआईआर से संबंधित कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की ...