गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल, बांड़ीखजुरी की ओर से मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बांड़ीखजुरी गांव से कालाखजुरी, गोठानी होते हुए मुख्य बाजार बड़गड़ तक रैली निकाली गई। स्थानीय हनुमान मंदिर चौक पर आयोजित सभा में प्राचार्य फादर केबिन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों को प्रकृति संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रकृति केवल पेड़-पौधों, नदियों और जंगलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन का आधार है। शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और अन्न जैसी अमूल्य धरोहर...