गढ़वा, सितम्बर 9 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरवाटोली में प्रतिनियुक्त सहायक अध्यापक विक्की वशिष्ठ ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपना प्रतियोजन रद्द करते हुए मूल विद्यालय में स्थानांतरण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वह 21 जुलाई 2005 से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरवारी में कार्यरत हैं। उसके बावजूद लंबे समय से उन्हें दूसरे विद्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। सहायक अध्यापक ने आरोप लगाया है कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरवाटोली में कथित अनियमितताओं को उजागर करने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुश चौधरी द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति के कारण उन्हें कार्य करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने य...