गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों एवं निजी कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। उक्त अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दीपमाला कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। थाना परिसर में ध्वजारोहण थाना प्रभारी विष्णु कांत, अस्पताल में प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार, पूर्वी पंचायत भवन पर मुखिया राम सागर महतो, ब्लॉक कॉलोनी स्कूल में हेडमास्टर गंगेश पांडेय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डेन पुष्पा कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। उसके अलावा एसजीएन पब्लिक स्कूल में निदेशक धर्मेंद्र देव, डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल में निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा, आस्था डीपीएस में निदेशक आशीष आस्था, इंडियन पब्लिक स्कूल में प्राचार्य बिनोद पासवान, पाराडाइज पब्लिक स्कूल में इंजीनियर इमाम ने झंडोत्तोलन...