गढ़वा, अगस्त 5 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित किया गया। जानकारी के अनुसार एसआईआर अभियान 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई तक चला था। अभियान के तहत तैयार की गई प्रारूप मतदाता सूची को आम जनता के अवलोकन के लिए प्रखंड कार्यालय सहित पंचायत स्तर पर प्रदर्शित किया गया है। उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वह अपने नाम, पता और अन्य विवरणों को प्रारूप सूची में अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता का नाम छूट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है तो आगामी दावा और आपत्ति की अवधि में उसे दुरुस्त कराया जा सकता है। यह भी पढ़ें- प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त से 04 सितंबर तक प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया...