गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा। खरौंधी थाना परिसर में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के द्वारा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान व चौकीदार के साथ मिलकर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने, शुद्ध हवा सुनिश्चित करने और परिसर का तापमान नियंत्रित करने के लिए 60 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। मौके पर सभी ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...