गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूजा पंडालों की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग और घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्णय लिया गया कि पूजा पंडाला के आसपास नियमित सफाई की जाएगी। इसमें विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, प्रतिनिधि और वार्ड पार्षद शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान नगर परिषद की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: महाबीर चौक कोसी धार में वि...