Garhwa News: पूजा के दौरान ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह पर रहेगी नजर, अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई
गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चोरी, नशाखुरानी और मादक पदार्थों की तस्करी का खतरा भी बढ़ गया है। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से विशेष निगरानी और गश्ती की व्यवस्था की जा रही है। सादे लिबास में आरपीएफ की विशेष टीम सामान्य और स्पेशल ट्रेनों में गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। वहीं, नशाखुरानी गिरोह के सदस्य यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान लूट लेते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता और निगरानी जरूरी है। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भी विशेष चौकसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.