गढ़वा, सितम्बर 6 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में शनिवार की शाम पुलिस ने अवैध देसी महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पुतुर गांव के हरैया टोला में संचालित भट्टी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को पुतुर गांव के हरैया टोला में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम उक्त स्थल पर छापामारी अभियान चलाया। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां अवैध शराब निर्माण में लगे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच ई। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब निर्माण में शामिल लोग मौके से फरार हो गए।छापामारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार किए गए सामान और भट्टी को ...