गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की बलियारी पंचायत अंतर्गत भीलमा गांव में ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देते हुए नारायण मझिल डिहवार स्थान से पंडी नदी एवं अमडीहा-चंद्रपुरा तीमुहान तक लगभग 200 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। पंचायत समिति मद से 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय और पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने नारियल फोड़कर किया। सड़क उद्घाटन से स्थानीय लोगों को सहुलियत होगी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस मार्ग की स्थिति जर्जर थी। बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पीसीसी सड़क बनने से अब ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी सुव...