गढ़वा, सितम्बर 20 -- Garhwa News: डडई, प्रतिनिधि। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभुकों के बीच उपलब्ध कराए जा रहे आयोडीनयुक्त नमक में कंकड पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लाभुकों ने नमक में छोटे-छोटे कंकड़ होने की शिकायत की है। उनका कहना है कि नमक को पानी में घोलने अथवा चलनी से छानने के दौरान कंकड़ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा हो रही है। पीडीएस लाभुकों के अनुसार सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाने वाला नमक आयोडीनयुक्त नमक के नाम से वितरित किया जा रहा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता को लेकर वह संतुष्ट नहीं हैं। उसकी गुणवत्ता बाजार में बिक्री हो रहे नमक से भी काफी खराब है। लाभुकों का कहना है कि नमक में कंकड़ मिलना इसकी गुणवत्ता और पैकेजिंग व्यवस्था पर सवाल खड...