गढ़वा, अक्टूबर 29 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदरमा गांव पहुंचे। उन्होंने गढ़वा के दिवंगत युवा पत्रकार रजनीश ठाकुर उर्फ बंटी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री ने कहा कि पत्रकार बंटी का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वह होनहार और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके अचानक चले जाने से पत्रकारिता जगत ने एक चमकता सितारा खो दिया है। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाक...