Garhwa News: पटवन के दौरान करंट की चपेट में आया किसान
गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी 45 वर्षीय इसराज अंसारी रविवार को अपने खेत में पानी पटवन करने के लिए मोटर चालू करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। परिजनों के अनुसार इसराज खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करने पहुंचे थे। उसी दौरान अचानक बिजली का करंट लग गया। उससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सक द्वारा घायल का इलाज किया। इलाज के बाद इसराज के स्वास्थ्य में सुधार है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सिलाव में करंट से किसान की गयी जान यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: पटवन के लिए मोटर चालू करने के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.