Garhwa News: पंचायत सचिवालय से समीप लगा जलमीनार खराब, परेशानी
गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बोदरा पंचायत में पंचायत सचिवालय के पास पीएचइडी विभाग की ओर से लगाया गई जनमीनार दो माह से खराब पड़ी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड सदस्य राजेश्वर सिंह सहित ने बताया कि मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया जा चुका है। विधायक नरेश प्रसाद सिंह से भी गुहार लगाई जा चुकी है। उसके बाद भी जलमीनार अभी तक ठीक नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में पानी की घोर किल्लत हो गई है। महिलाओं और बच्चों को दूर स्थित चापाकल से पानी लाना पड़ रहा है। वार्ड सदस्य राजेश्वर के अलावा कामेश्वर सिंह, जुगल किशोर सिंह, यमुना सिंह, मेदनी सिंह, लल्लू सिंह, अरुण सिंह, कमलेश सिंह सहित अन्य ने अविलंब जलमीनार दुरूस्त कराने की मांग की है। उक्त संबंध में पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.