Garhwa News: न्याय रथ के माध्यम से ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
गढ़वा, सितम्बर 29 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गढ़वा की ओर से मंगलवार को प्रखंड में न्याय रथ/चलंत लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अरविंद कुमार तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब और अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क न्याय पहुंचाना डीएलएसए की प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार सिंह ने की। उन्होंने उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय की ओर से संचालित कानूनी सहायता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.