गढ़वा, जुलाई 19 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। लातदाग गांव निवासी राज किशोर यादव के पुत्र मनीष यादव ने नीट की परीक्षा में 534 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। किसान परिवार और ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े मनीष ने अपने प्रथम प्रयास में ही नीट की परीक्षा में 534 अंक प्राप्त कर साबित किया है कि मन में संकल्प और समर्पण हो तो हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Gridih News: नीट यूजी में मासूम ने 619 अंक के साथ हासिल की 5332वीं रैंकपरिवार और समुदाय की खुशी पुत्र की सफलता से पिता राज किशोर, माता मंती देवी, बाबा साधु शरण यादव, चाचा जगन्नाथ यादव सहित पूरे घर परिवार, रिश्तेदार और गांव में खुशी का माहौल है। मनीष की प्रारंभिक शिक्षा मेराल के एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुई। वहीं जिला मुख्यालय के सीपी मेमोरियल से 10 वीं बोर्ड की परीक्षा पास...