गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित तिवारी रेस्ट हाउस से लेकर वार्ड विकास केंद्र तक बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने किया। नाली के निर्माण कार्य से स्थानीय नागरिकों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण और गुणवत्तापूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर और उच्च मानकों के साथ पूरा कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि वार्ड वासियों की इस पुरानी मांग का पूरा होना बेहद हर्ष का विषय है। नगर परिषद जनता की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उक्त अवसर पर नगर परिषद के वार्ड पा...