गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच नेनुआ मोड़ के समीप एनएच 39 पर नव निर्मित फ्लाई ओवर के नीचे नाली का निर्माण नहीं होने के कारण आसपास के दो-तीन मकानों के पास भारी जलजमाव हो गया। पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को अपने घरों तक आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच घरों के सामने और बगल में जमा पानी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान अगर पहले से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। बारिश का पानी जब घरों के दरवाजे तक पहुंचने लगा तो लोगों का धैर्य भी जवाब देने लगा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन...