गढ़वा, अगस्त 17 -- Garhwa News: रमना। प्रखंड के भागोडीह गांव में सोमवार को नागपंचमी धूमधाम से मनाई गई। नागपंचमी पूजा को लेकर सर्वप्रथम जलयात्रा निकाली गई। नाग बाबा मंदिर पोखरा टोला से निकाली गई जलयात्रा इमली टोला, देवीधाम, मुरली टोला, शिव मंदिर होते हुए भागोडीह-करके संगम तट पहुंची। जल भरने के पश्चात पुनः कलश को नाग बाबा मंदिर में स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की बीच प्रसाद का वितरण किया गया। विदित हो कि नागपंचमी के दिन ग्रामीण नमक से बने भोजन का सेवन नहीं करते है। नाग बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मौके पर सोमनाथ पासवान, उपेंद्र ठाकुर, जितेंद्र चौधरी, अर्जुन चौधरी, धर्मेंद्र यादव, रिंकू चौधरी, रविंद्र यादव, भोला, भैया शंकर चंद्रवंशी, सुखिया देवी, सोनी देवी, आरती देवी...