गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को नकली व मिलावटी मिठाई की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन व पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। सीओ विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने विभिन्न मिठाई दुकानों का जायजा लेते हुए दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिया। अधिकारियों ने दुकानदारों को मिठाई बनाने व बेचने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और नियमानुसार अनुज्ञप्ति लेने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि मिठाई तैयार करने में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाए। मिलावटी अथवा रासायनिक पदार्थों से तैयार मिठाई की बिक्री किसी भी परिस्थिति में नहीं की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Palamu News: रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग की बढ़ी निगरानी, चार मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने...