गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और चौक-चौराहों पर दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ की गई। आकर्षक विद्युत सजावट, भव्य पूजा पंडाल और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। पूजा समितियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लक्ष्मी पूजा को लेकर मखदुमपुर में बना भव्य पंडाल...