Garhwa News: धूमधाम से हुई बाबा वीरनाथ की हुई पूजा-अर्चना, चढ़ाए गए मिट्टी के घोड़े
गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। डंडई गांव में सोमवार को बाबा वीरनाथ की पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर यादव समाज के लोगों ने अपने पूर्वजों की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बाबा वीरनाथ की विधि-विधान से पूजा की। पूजा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। गांव के मुख्य बाजार के पश्चिम दिशा में स्थापित बाबा वीरनाथ की तीन मूर्तियों पर दूध और घी की धारा अर्पित कर पूजा की शुरुआत की गई। उसके बाद मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने घरों से बनाकर लाए हजारों मिट्टी के घोड़े चढ़ाए। धार्मिक अनुष्ठान के तहत हवन भी किया गया। पूजा के दौरान ग्वाला समाज के बुजुर्ग राम प्रसाद यादव ने पारंपरिक चाचार गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीत सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.