गढ़वा, अगस्त 16 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। दोनों प्रखंडों के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत सचिवालयों में ध्वजारोहण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मझिआंव प्रखंड में स्थित प्रखंड कार्यालय शिवेसर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज, आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी, हाई स्कूल मोरबे सहित अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आरके पब्लिक स्कूल के निदेशन ने कटाने में राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले भाई बहन अदिति पांडेय और अनुराज पांडेय को सम्मानित किया। वहीं शिवेश्वर चंद्रवंशी इंटर कॉलज में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के द्...