Garhwa News: धुरकी में महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर
गढ़वा, सितम्बर 12 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गनियारी कला गांव में शुक्रवार की दोपहर जंगल में मवेशी चराने गई 55 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गनियारी कला गांव निवासी रामा सिंह की पत्नी किस्मतिया देवी मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में मौजूद सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद अन्य चरवाहों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार सांप काटे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.