Garhwa News: धुरकी के बालू घाटों से 4.70 लाख सीएफटी बालू गायब होने के मामले की सीआईडी जांच की मांग
गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। धुरकी प्रखंड में करीब 4.70 लाख सीएफटी बालू के अवैध खनन, भंडारण और गायब होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले में करप्शन फ्री स्टेट के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने सोमवार को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), रांची को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने पूरे प्रकरण में अधिकारियों और बालू माफियाओं की कथित मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की है। आवेदन के अनुसार, धुरकी प्रखंड के वन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिना निविदा अवैध रूप से बालू का खनन कर करीब 4.70 लाख सीएफटी बालू का भंडारण किया गया था। इसकी शिकायत तत्कालीन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा से की गई थी। शिकायत पर उपायुक्त ने जांच कमेटी गठित की थी। जांच में विभिन्न बालू घाटों पर बालू का भंडार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.