गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के सिरहे गांव निवासी धर्मदेव राम की पत्नी 42 वर्षीया फुलवा देवी को गुरुवार को धान रोपनी के दौरान सांप ने डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि फुलवा खेत में धान रोपनी का कार्य कर रही थी। उसी दौरान अचानक सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मवेशी चराने गई महिला को सांप ने डंसा यह भी पढ़ें- Garhwa News: चारपाई पर सो रही महिला को सांप ने डंसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...