गढ़वा, अगस्त 8 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर जोबरइया गांव में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार एक-एक युवक घायल हो गया। घायल गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरइया गांव निवासी शेष पाल का पुत्र 18 वर्षीय अभिषेक पाल और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के झलूआ गांव निवासी कुतुबुद्दीन अंसारी का पुत्र 24 वर्षीय हुमायूं अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि अभिषेक अपने घर से गढ़वा की ओर आ रहा था। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल सवार गढ़वा से मझिआंव की तरफ जा रहा था। उसी बीच जोबरइया गांव के पास दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सुदर्शनपुर के पास दो बाइक की टक्कर में पांच घायल घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया ...