गढ़वा, अक्टूबर 5 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। खरौंधी मोड़ स्थित फैशन वाला साड़ी सेंटर के सामने मुख्य पथ पर रविवार रात करीब नौ बजे दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के चटनियां गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र 30 वर्षीय उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। घायलों में 19 वर्षीय अलख चंद्रवंशी और विकास कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अलख और विकास की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण बताया गया कि ...