Garhwa News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोनदाग गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तमगे कला गांव निवासी टीभल सिंह के 22 वर्षीय पुत्र कर्म दयाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक रंका टांड़ी निवासी संतोष राम का 20 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार है। जानकारी के अनुसार कर्म दयाल सिंह अपनी बाइक से रंका आ रहा था। वहीं, गुलशन कुमार रंका से सोनदाग की ओर जा रहा था। सोनदाग गांव के समीप दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में कर्म दयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले रामानुजगंज ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.