गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उत्पाद अधीक्षक संजीत देव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम ने मझिआंव थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर व जहर सराई में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। उस दौरान टीम द्वारा दो अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में मौके से कुल 100 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वहीं लगभग 1100 किलोग्राम जावा-महुआ को नष्ट कर दिया गया। अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण व भट्ठी संचालन के मामले में रामपुर निवासी प्रकाश पासवान व अखिलेश पासवान व जाहरसराई निवासी विनोद सिंह के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया ग...