गढ़वा, अक्टूबर 8 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को शांति, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम नगर ऊंटारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता अंचलाधिकारी विकास कुमार सिंह और संचालन अमरनाथ पांडेय ने किया। बैठक में पूजा समितियों के पदाधिकारी, नगर पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और दोनों समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन ने हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दुर्गा पूजा को लेकर पौआखाली थाने में शांति समिति की बैठक मौके पर सीओ ने कहा कि दुर्गा पूज...