गढ़वा, अगस्त 11 -- Garhwa News: मझिआंव। जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार मंगलवार को मध्य विद्यालय सोनपुरवा में विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन किया गया। उसमें पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षक रामप्रवेश राम और सहजानंद सरस्वती की उपस्थिति में यह चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नवगठित कमेटी में दुदुन शर्मा को अध्यक्ष व सोनी देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रानी देवी को संयोजिका बनाया गया। बैठक में युवा समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी योगेंद्र प्रजापति, सुदामा विश्वकर्मा, भोला विश्वकर्मा, फुदेनी शर्मा, अर्जुन चौधरी, उपेंद्र ठाकुर, प्रदीप चौधरी, रामचंद्र प्रजापति, बलाल खान, रामपुकार चौधरी, रामदयाल चौधरी, नवाज खान, जाकिर खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...