गढ़वा, अगस्त 28 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रखंड के सड़की गांव में भाई-बहन के रिश्ते की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय शुक्रवार की सुबह सड़की गांव निवासी दोनों दिव्यांग कलावती देवी के घर पहुंचे और उनसे राखी बंधवाई। उस दौरान भाई-बहन ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। कलावती के पिता नहीं हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर प्रखंड प्रमुख का उनके घर पहुंचना और बहन से राखी बंधवाना गांव में चर्चा का विषय बन गया। राखी बंधवाने के बाद पिंकू ने बहन को भरोसा दिलाया कि भाई के रूप में वह उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद करेंगे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पोड़ाहाट अनुमंडल में हर्षोल्लास से मना ...