गढ़वा, अगस्त 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित और नियमानुसार निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का किया गया त्वरित निष्पादनआंगनबाड़ी सेविका चयन से संबंधित शिकायत मौके पर धुरकी प्रखंड के कुंबाकला निवासी शबरा बानो ने आंगनबाड़ी सेविका के चयन से संबंधित शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि धुरकी प्रखंड के सीडीपीओ द्वारा पिछले 12 अगस्त को आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। उनके अनुसार,...