Garhwa News: दिल्ली के न्यूरोसर्जन 12 अगस्त को गढ़वा में देंगे सेवा
गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: गढ़वा। ब्रेन, स्पाइन और नस रोगों के इलाज के लिए अब मरीजों को दिल्ली या रांची जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली के प्रसिद्ध अपोलो एवं मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. डीएम प्रसाद बुधवार को सरस्वती चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. प्रसाद टाटा मेन हॉस्पिटल, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली एवं मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह ब्रेन ट्यूमर, स्पाइनल इंजरी, सिरदर्द, चक्कर आना, हाथ कांपना, मिर्गी, लकवा, गर्दन-पीठ दर्द, स्लिप डिस्क सहित नसों से संबंधित जटिल रोगों के विशेषज्ञ हैं। सरस्वती चिकित्सालय के निदेशक डॉ संजय कुमार ने बताया कि मरीज समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लें, ताकि भीड़ से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.