गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। दशहरा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भवनाथपुर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। फ्लैग मार्च भवनाथपुर, अरसली, कैलान, सिंदुरिया, मकरी, चपरी, पंडरिया और सिंघीताली सहित विभिन्न गांवों से गुजरा। उस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील फ्लैग मार्च में केतार थाना प्र...