गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में शुक्रवार को नगर भवन (टाऊन हॉल) मैदान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में 803 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने भाग लिया। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 194 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 139 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। उनमें चालक, सिक्यूरिटी गार्ड, नर्स, मशीन ऑपरेटर आदि शामिल हैं। मौके पर ही चयनित युवाओं को डीसी ने ऑफर लेटर प्रदान किया। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, एसडीओ कुमार मयंक भूषण, जि...