गढ़वा, सितम्बर 21 -- Garhwa News: बड़गड़। बड़गड़ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को थाना प्रभारी बनाए जाने पर सोमवार को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने थाना पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश, मुकेश कुमार सोनी, अखिलेश पांडेय एवं रवि सोनी ने शुभकामनाएं देते हुए प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उस दौरान थाना प्रभारी राजेश ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की। मौके पर सअनि योगेंद्र उरांव, प्रभु प्रसाद मेहता, बंशीधर राम और चौकीदार मोतीलाल घासी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...