गढ़वा, जुलाई 30 -- Garhwa News: कांडी। थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय और कांडी थाना प्रभारी मो. अशफाक आलम की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई की गई। थाना दिवस के दौरान कुल आठ मामले प्राप्त हुए। उनमें से 6 मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति और सुनवाई के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। वहीं शेष दो मामलों के समाधान के लिए अगले थाना दिवस की तिथि निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर नहीं हो सकेगा उन्हें नियमानुसार न्यायालय भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: थाना दिवस पर जमीन विवादों का हुआ समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...