गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। रंका अनुमंडल क्षेत्र के खरडीहा पंचायत अंतर्गत तेतरडीह गांव में रविवार की देर रात 15 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 11 बजे हाथियों ने कई किसानों की तैयार मक्का की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया। काफी देर समय तक खेतों में हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने किसी तरह आग जलाकर और शोर मचाकर हाथियों को गांव से दूर भगाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के झुंड ने मुकेश कुमार तिवारी, ज्वाला तिवारी और बबलू तिवारी के करीब तीन एकड़ खेत में लगी मक्का की फसल को नष्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में हाथियों ने रौंदी एक एकड़ से अधिक धान की फसल वहीं नारायण सिंह की करीब दो एकड़ में लगी तैयार मक्का की फसल को भी हाथियों ने रौंदकर बर्बाद क...