गढ़वा, जुलाई 27 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों युवकों को थाना लाया गया, जहां उनके मोबाइल फोन की जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ बनाया गया एक वीडियो मिला। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ और वीडियो की जांच पकड़े गए युवकों में हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के चौबे मझिगावां निवासी संतोष रजवार, उमेश कुमार और अजीत गुप्ता उर्फ बोधा का नाम शामिल है। पूछताछ में युवकों से वीडियो के संबंध में जानकारी ली गई। जांच के क्रम में मामला हरिहरपुर ओपी क्षेत्र से जुड़ा होने की पुष्टि होने पर भवनाथपुर पुलिस ने युवकों के विरुद्ध आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर हरिहरपुर ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

प...